DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Friday, July 31, 2020

सुशांत के नौकर ने बिहार पुलिस को पूछताछ में बताया, 'सुसाइड से पहले 13 जून की रात सुशांत ने घर में नहीं दी थी कोई पार्टी'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता केके सिंह द्वारा बिहार में केस किए जाने के बाद से ही बड़े खुलासे हो रहे हैं। कई लोगों के बयान और सबूत उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी, एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से पूछताछ के बाद बिहार पुलिस ने अब उनके नौकर से पूछताछ की है।

13 जून को नहीं हुई थी कोई पार्टी

रिपोर्ट के मुताबिक, नौकर ने बिहार पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। नौकर ने पूछताछ में उन खबरों को गलत बताया है जिनमें कहा जा रहा था कि 13 जून की रात सुशांत के घर पर पार्टी हुई थी। नौकर ने बताया कि सुसाइड से पहले 13 जून की रात सुशांत के घर पर कोई पार्टी नहीं हुई थी। ना ही सुशांत किसी पार्टी में कहीं गए थे। 13 जून की रात डिनर करने के बाद सुशांत अपने बेडरूम में चले गए थे। 14 जून की सुबह वह जल्दी उठ गए थे।

बेडरूम में मृत मिले थे सुशांत

इससे पहले सामने आई खबरों में यह बात सामने आई थी कि 14 जून को सुबह उठने के बाद सुशांत ने अनार का जूस पिया था और फिर अपने बेडरूम में वापस चले गए थे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने के बाद उनकी बहन मीतू को कॉल करके घर पर बुलाया गया था।

बिहार पुलिस को दिए बयान में बहन मीतू ने भी कहा था, '14 जून को मुझे सिद्धार्थ पिठानी का कॉल आया जिन्होंने कहा कि सुशांत अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे और काफी समय से अपने बेडरूम में ही हैं। मैं तुरंत वहां गई, इस बीच में लगातार उन्हें कॉल करती रही लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर पहुंचने के बाद, हमने बेडरूम की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और दरवाजा खोलते ही देखा कि सुशांत की बॉडी पंखे से लटकी हुई है। मैं सन्न रह गई और कुछ समझ नहीं आया कि क्या करूं। कुछ समय बाद मुंबई पुलिस आई और जांच शुरू की।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput did not Attend Or Host Any Party At His Apartment A Night Before His Demise; Househelp Tells Bihar Police


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k0UYkU
https://ift.tt/2D9ddUT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment