DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Sunday, July 5, 2020

15 पुशअप्स के साथ मनाया मिलिंद सोमन की मां ऊषा ने 81वां बर्थडे, सेलेब्स ने कहा- ये सबसे ज्यादा प्रेरक है

एक्टर मॉडल मिलिंद सोमनकी मां ऊषा ने 3 जुलाई को अपना 81वां जन्मदिन मनाया। लेकिन उनकी बर्थडे पार्टी फिटनेस गोल्स वाली थी। ऊषा ने 15 पुशअप्स किए। जिसका वीडियो बनाकर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस हैल्दी ट्रीट के बाद उन्होंने बहू अंकिता के हाथ का बना वनीला बादाम केक भी काटा। गौरतलब है कि अब तक 81 वसंत देख चुकीं ऊषा मैराथन में भी बहू और बेटे के साथ हिस्सा लेती हैं। जबकि मिलिंद और अंकिता उनके इंस्पीरेशनल फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं।

सेलेब्स ने बताया अद्भुत

वीडियो पोस्ट करने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट करते हुए ऊषा की फिटनेस की तारीफ की। शिल्पा शेट्‌टी ने लिखा- वाह, ये गजब की प्रेरणा है। जन्मदिन की शुभकामनाएं। वहीं दीया मिर्जा ने हार्ट ईमोजी के जरिए अपनी भावनाएं रखीं। अर्जुन रामपाल ने लिखा- जन्मदिन की बधाई आई, आप अतुलनीय हो।

लॉकडाउन में कम हुई कसरत

बात अगर मिलिंद की करें तोवे 54 साल के हो चुके हैं।लेकिन फिटनेस को लेकर उनकी दीवानगी जरा भी कम नहीं हुई है। वे अब भी नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, अपनी सेहत का बखूबी ध्यान रखते हैं। पिछले दिनोंउन्होंने अपने इंस्टाग्रामपर पुलअप्स लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद इसे करने में उन्हें काफी दिक्कतें आईं।।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो फोटो मिलिंद सोमन के इंस्टाग्राम से साभार


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/milind-soman-mother-usha-celebrated-her-81st-birthday-with-15-push-ups-127480182.html

No comments:

Post a Comment