हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए सोमवार का दिन एक बुरी खबर लेकर आया, जब नामी एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 55 साल थी। सीने में दर्द के बाद उन्हें रुबी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। परवेज ने अंधाधुंध, बदलापुर, बुलेट राजा जैसी फिल्मों में अपना योगदान दिया था।
उनके पूर्व सहायक निशांत खान ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 'सुबह उन्हें बड़ा दिल का दौरा आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी, लेकिन कल रात सीने में दर्द महसूस हुआ था।'
हंसल मेहता ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी
मनोज वाजपेयी ने वीडियो क्लिप शेयर की
##राजीव खंडेलवाल ने भी दुख जताया
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jKkNWs
https://ift.tt/2OWQMVa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment