DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Tuesday, August 4, 2020

सिद्धार्थ पिठानी ने शेयर किए सुशांत के जीजा के भेजे हुए मैसेज के स्क्रीनशॉट, एक्टर से कहा था-'अपनी परेशानियों से मेरी पत्नी को दूर रखो'

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी ने कुछ व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जो उन्हें सुशांत के जीजा ओपी सिंह ने भेजे थे। कहा जा रहा है कि यह मैसेज उन्होंने सिद्धार्थ को इसी साल फरवरी में तब भेजे थे जब वह सुशांत से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। इस वजह से वह काफी गुस्से में भी थे।

पहला मैसेज: ‘चंडीगढ़ पहुंच गया हूं। मुंबई बुलाने के लिए धन्यवाद। यहां मुझे अपने दोस्तों से जुड़ने का मौका मिला।’

दूसरा मैसेज: ‘यह जानकर खुशी हुई कि आप अपनी जिंदगी के मालिक नहीं है, मुझे खुशी है कि मैंने इस बात को भांप लिया और अपनी मुंबई विजिट को अपने मुताबिक प्लान किया।’

तीसरा मैसेज: ‘मेरी पत्नी को अपनी परेशानियों से दूर रखो। आप परेशानी में इसलिए हैं क्योंकि जिस संगति में आप रहते हैं यानी आपके आसपास के लोग, मदद नहीं करने की आदतों और मिस-मैनेजमेंट से भरे हुए हैं। मैं आपको बता देना चाहता हूं कि मेरी पत्नी परेशानी नहीं भुगतेगी क्योंकि वो अच्छी है।’

चौथा मैसेज: ‘केवल मैं ही हूं जो आपकी मदद कर सकता हूं और मैं अभी भी उपलब्ध हूं। जो कोई भी आपकी देखभाल करता है-आपकी गर्लफ्रेंड, उसका परिवार या आपका मैनेजर-मेरे ऑफिस की ओर से आपसी सहमति की व्यवस्था की जा सकती है।

पांचवा मैसेज: इस मैसेज पर अपने विचार बताएं। अगर आपको यह जरूरी ना लगे तो अनदेखा कर दें। मेरे पास चलाने के लिए सरकार है, मैनेज करने के लिए एक डिपार्टमेंट है और एक परिवार है जिसकी मुझे देख-रेख करनी है इसलिए समय और एनर्जी बर्बाद नहीं करना चाहता।

सुशांत के जीजा ओपी सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं और हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी सुशांत की सबसे बड़ी बहन रानी से हुई है।

परिवार के टच में नहीं थे सुशांत

इससे पहले अंकिता लोखंडे ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में इशारा किया था कि रिया के साथ रिलेशनशिप में आते ही सुशांत ने परिवार से दूरी बना ली थी। पिछले साल नवंबर में जब बड़ी बहन रानी दीदी सुशांत से मिलने के लिए उनके मुंबई स्थित घर गई थीं तो सुशांत पहले मिलने को तैयार हो गए थे लेकिन बाद में उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया था। तब रानी दीदी ने अंकिता ने कहा था कि उन्हें ऐसा लगा कि सुशांत पर कोई प्रेशर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flatmate Siddharth Pithani shares messages sent for Sushant Singh Rajput by his brother-in-law


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k7w3w9
https://ift.tt/3i4O4cB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment