DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Monday, August 3, 2020

अमृता फडणवीस ने कहा-मुंबई में अब डर लगता है, संजय निरुपम बोले-मुंबई पुलिस पगला गई है

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रही है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने सोमवार को ट्विटर पर कहा कि पुलिस जैसे इस मामले की जांच कर रही है वह दर्शाता है कि मुंबई अब सेफ नहीं रह गई है।

अमृता फडणवीस ने अपने ट्वीट में लिखा, "जिस हिसाब से सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले को हैंडल किया गया, मुझे लगता है कि मुंबई ने अपनी इंसानियत खो दी है और अब ये शहर मासूम, स्वाभिमानी लोगों के रहने के लिए सुरक्षित नहीं है।"


इससे पहले पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले में ईडी और सीबीआई की जांच की मांग उठाई थी। हालांकि, सोमवार को फिर एक बार राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस सही ढंग से जांच कर रही है। वे पहले भी दो बार सीबीआई जांच करवाने से मना कर चुके हैं।

बीएमसी और मुंबई पुलिस पगला गए हैं: संजय निरुपम

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इस मामले में मुंबई पुलिस की आलोचना की थी और अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी अपने ट्वीट के सहारे मुंबई पुलिस पर निशाना साधा है।

संजय निरुपम ने ट्वीट कर कहा कि लगता है बीएमसी और मुंबई पुलिस पगला गए हैं। सुशांत सिंह मामले की जांच करने आए आईपीएस अफसर विनय तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारंटाइन कर दिया है तो फिर जांच कैसे होगी? उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है और कहा है कि विनय तिवारी को रिलीज कराएं और जांच में मदद करें, वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजय निरुपम(बाएं) पहले भी मुंबई पुलिस पर निशाना साध चुके हैं, जबकि अमृता फडणवीस(दाएं) कई मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधती रही हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DsplA3
https://ift.tt/39RDEKB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment