DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Tuesday, August 11, 2020

संजय दत्त ने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए कुछ वक्त का ब्रेक लेने की घोषणा की, शुभचिंतकों से बिल्कुल भी चिंता नहीं करने के लिए कहा

मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के एक दिन बाद संजय दत्त ने कुछ दिनों के लिए काम से ब्रेक लेने की घोषणा की है। मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ये ब्रेक ले रहे हैं।

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'हाय दोस्तों, मैं कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए काम से एक छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त लोग मेरे साथ हैं, और मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करता हूं कि वे बिल्कुल भी चिंता ना करें और अनावश्यक रूप से अटकलें भी ना लगाएं। आपके प्यार और शुभकामनाओं से मैं जल्द ही वापस आऊंगा।'

एक दिन पहले मिली थी अस्पताल से छुट्टी

इससे एक दिन पहले सोमवार को संजय को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उन्हें 8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद वहां उनका कोविड-19 टेस्ट भी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

##

पहला कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था

शनिवार को जब संजय दत्त अस्पताल पहुंचे तो आनन-फानन में उनका कोरोना एंटीजन टेस्ट किया गया, जो निगेटिव आया था। इसके बाद आरटी पीसीआर के लिए उनका स्वाब टेस्ट भी किया गया था। जिसके बाद उन्हें आईसीयू के नॉन कोविड वार्ड में रखा गया था। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तो उनका ऑक्सीजन लेवल कम था और उन्हें बेचैनी हो रही थी।

संजू ने ट्विटर पर दी थी हेल्थ अपडेट

संजय दत्त ने उसी रात ट्विटर पर अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा था, 'मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं एकदम ठीक हूं। फिलहाल मेडिकल ऑब्जरवेशन में हूं और मेरी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ की मदद से मैं एक या दो दिन में घर पहुंच जाऊंगा। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।'

##

संजू को कोई समस्या नहीं थी

रविवार को संजय के करीबी दोस्त और फिल्म डायरेक्टर अजय अरोड़ा ऊर्फ बिट्टू ने दैनिक भास्कर को बताया था कि 'संजू को कोई बड़ी समस्या नहीं है। मौसम बदलने की वजह से उन्हें थोड़ी तकलीफ हुई थी। हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद उन्होंने सोचा कि क्‍यों ना बाकी टेस्‍ट भी करवा लिए जाएं। लिहाजा, उन्‍होंने कोविड की जांच भी करवा ली।'

संजय दत्त अपकमिंग फिल्म सड़क-2 आने वाली 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजय दत्त को सोमवार को ही मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उन्हें शनिवार रात सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती किया गया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33NpnNX
https://ift.tt/3gIdMDA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment