DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Tuesday, August 25, 2020

सीरियल किसर की इमेज से उलट सोशल सटायर करते नजर आएंगे इमरान हाशमी, फिल्म होगी - सब फर्स्ट क्लास है

इमरान हाशमी अब एक नए रोल को निभाते नजर आएंगे। अपनी सीरियल किसर की इमेज से अलग इस बार इमरान तंज कसते नजर आएंगे। इमरान ने बलविंदर सिंह जंजुआ की फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास है' साइन की है। इस फिल्म में इमरान कॉमेडी के जरिए आम भारतीय की कहानी बताते नजर आएंगे। इमरान ने इस फिल्म के बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी पोस्ट किया है।

इमरान की इस फिल्म में उनका किरदार एक वर्किंग क्लास आम आदमी का है, जो हमेशा अपने पास की चीजों से ज्यादा पाने की कोशिश करता है। इसी को पाने में उससे कई ऐसी गलतियां होती हैं जिनसे कॉमेडी बनती है। डायरेक्शन बलविंदर कर रहे हैं। प्रोडक्शन शिवांशु, दीपक मुकुट और अभय सिन्हा के साथ निशांत पिट्‌टी का है।

अब तक किए रोल से एकदम अलग- इमरान

फिल्म के बारे में इमरान कहते हैं - फिल्म आम आदमी के बारे में एक प्रफुल्लित करने वाली संवेदनशील कहानी है। जिसमें वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसी सौदेबाजी में वह अपने परिवार, समाज में अपने ही अंदाज में खड़ा होता है और ऐसी स्थिति में फंस जाता है कि फिर उसे रास्ता नहीं मिल पाता। बलविंदर की स्क्रिप्ट एक मजेदार है, लेकिन साथ ही इसमें कुछ इमोशनल मोमेंट्स भी हैं। मैंने इसके पहले जो भी रोल किए थे ये उन सबसे एकदम उलट है, इसलिए मैं इसे करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Emraan Hashmi will be seen In Social Satire Titled Sab First Class Hai


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34zOwMz
https://ift.tt/2YwwKWy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment