DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Tuesday, August 25, 2020

सलमान खान के फैंस को सिंगर अमाल मलिक ने दिया मुंह तोड़ जवाब, अनपढ़ भाईटार्ड्स को औकात दिखाने पर फैंस ने ट्रेंड करवाया #IStandWithAmaal

बॉलीवुड सेलेब्स कई बार सोशल मीडिया ट्रोलिंग के शिकार हो जाते हैं मगर इनमें से सिंगर अमाल मलिक जैसे कुछ ऐसे भी हैं जो बेवजह ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमाल ने खुदको शाहरुख खान का फैन बताया। अमाल को सलमान खान ने अपनी फिल्म जय हो से सिंगिंग ब्रेक दिया था जिसके बाद अमाल के मुंह से शाहरुख का नाम सुन सलमान भाई के फैंस काफी भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। अमाल ने इसे नजरअंदाज करने की बजाय मजेदार अंदाज में करारा जवाब दिया, जिसे देख उन्हें ट्विटर पर काफी सपोर्ट मिला है। सिंगर के लिए फैंस ने #IStandWithAmaal भी ट्रेंड करवा दिया है।

सलमान के फैंस ने अमाल के लिए कई अपशब्द लिखे और उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। इसके जवाब में सिंगर ने लिखा, 'आज दुनिया को दिख गया कि इन भाईटार्ड्स की क्या औकात है, ये सब मेरे ये कहने से शुरू हुआ कि मैं शाहरुख का फैन हूं। लेकिन ये पागल, और बेवकूफ लोग। मैं सलमान खान की इज्जत करता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे लॉन्च किया मगर इसका मतलब ये नहीं कि मैं उनके फैन की बकवास सहूंगा'।

अमाल का जवाब सुनकर सलमान के फैंस और भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। कई लोगों ने अमाल के ट्वीट को जमकर रिपोर्ट किया। बाद में मामला बढ़ते देख शाहरुख खान और अमाल के फैंस उनके समर्थन में उतरे। जिसके बाद से ही अमाल मलिक ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

##

शाहरुख के फैंस का मिला सपोर्ट

#IStandWithAmaal के चलते लगभग 50 से ज्यादा लोगों ने अमाल का समर्थन किया। लोगों का मानना है कि अमाल ने सलमान खान का नाम तक नहीं लिया था। सिर्फ अपनी पसंद बताई थी लेकिन सलमान के फैंस ने पूरा मैटर पलट दिया।

सोशल मीडिया पर अमाल के सपोर्ट में किए गए ट्वीट….

## ## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Singer Amaal Malika gave a befitting reply to Salman Khan's fans, #istandwithamaal trend after he answers uneducated bhaitards


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qo0voo
https://ift.tt/32rJEq4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment