DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Wednesday, October 28, 2020

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का ट्रेलर शेयर किया, बोलीं- इसका हिस्सा बनकर गर्व हुआ

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म द व्हाइट टाइगर का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर कर लिखा कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर फख्र महसूस हो रहा है। यह फिल्म अरविंद अडिगा की बेस्ट सेलिंग नॉवेल व्हाइट टाइगर पर आधारित है। प्रियंका के अपोजिट राजकुमार राव हैं, जो पहली बार उनके साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म दिसंबर में कुछ चुनिंदा थिएटर में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा ये फिल्म जनवरी 2021 में OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।

मैन बुक विजेता नॉवेल पर बनी है फिल्म
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा- व्हाइट टाइगर का फर्स्ट लुक ट्रेलर शेयर प्रेजेंट कर रही हूं। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत फख्र महसूस कर रही हूं। राइटर-डायरेक्टर रमिन बहरानी ने फिल्म बनाई है। यह न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्ट सेलर और 2008 में मैन बुकर प्राइज जीतने वाली अरविंद अडिगा की नॉवेल पर बेस्ड है। फिल्म में पीसी पिंकी मैडम के रोल में हैं।

फर्स्ट लुक ट्रेलर में ये है खास
ट्रेलर में वॉयस ओवर सुनाई देता है कि जब आप भारत में आएंगे तो आपको मेरे जैसे लाखों नौकर मिलेंगे। इसके बाद फिल्म का कैरेक्टर बलराम सामने आता है, जिसे आदर्श गौरव निभा रहे हैं। प्रियंका इस फिल्म में राजकुमार राव की पत्नी पिंकी का किरदार निभा रही हैं। वो अमेरिकी अप्रवासियों की पहली पीढ़ी हैं और अपने पति के साथ भारत आई हैं। पति काम के सिलसिले में ट्रैवल करते हैं। दोनों के भारत आते ही कहानी बदल जाती है।

प्रियंका को मिला एक और हॉलीवुड प्रोजेक्ट
बात अगर प्रियंका के अगले प्रोजेक्ट की करें तो उन्हें वी कैन बी हीरोज, द मैट्रिक्स 4, सिटाडेल और एक अनाम कॉमेडी फिल्म के बाद जिम स्ट्रॉउज, सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन के साथ रोम-कॉम में नजर आएंगी। यह जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका ने लिखा- इतने अद्भुत लोगों के साथ इस अद्भुत फिल्म को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। यह मेरा सम्मान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra shared first look trailer of her film The White Tiger


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3muDrCb
https://ift.tt/3jDeEdt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment