DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Friday, December 4, 2020

18 से 64 साल की उम्र वालों को हर हफ्ते 150 मिनट और बच्चों को रोज 60 मिनट वर्कआउट करना चाहिए

बस कल से एक्सरसाइज शुरू करते हैं, यह जुमला हर किसी से कभी भी सुना जा सकता है। दरअसल, लोग मनपसंद चीजों को तो वक्त देते हैं, लेकिन वर्कआउट के मामले में अक्सर पीछे रहते हैं। अब सवाल यह है कि स्वस्थ रहने के लिए एक सप्ताह में कितनी देर तक और कौन सी एक्सरसाइज हम करें? वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने हाल ही में कुछ गाइडलाइन्स जारी की हैं।

18-64 की उम्र : हर हफ्ते 150 मिनट

मीडियम इंटेंसिटी वाली एक्टिविटीज या कम से कम 75 मिनट तक फुर्ती वाली एक्सरसाइज हर हफ्ते करें। आप चाहें तो दोनों तरह की एक्सरसाइज मिक्स कर सकते हैं। ब्रिस्क वॉक, वेट लिफ्टिंग, साइक्लिंग शामिल कर सकते हैं।

65 वर्ष या इससे अधिक : हफ्ते में तीन दिन
इस उम्र के हैं तो योग या डांस जरूर करें। 18-64 उम्र के वयस्कों को फिजिकल एक्टिविटीज को अपने रुटीन में शामिल करना चाहिए। साथ ही योग और डांस को अपने शेड्यूल में शामिल करें। इसे हफ्ते में तीन दिन करें। शरीर का संतुलन बना रहेगा। हड्डियां मजबूत रहेंगी।

डिलीवरी के बाद : हफ्ते में 150 मिनट
डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज कर सकती हैं, लेकिन पहले अपने डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। खुद को हाइड्रेट रखें, ऐसी फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें जिसमें गिरने का रिस्क हो, पीठ के बल लेटकर जो हल्की एक्टिविटीज हो सकें, वही करें।

बच्चों और टीनएजर्स : रोज 60 मिनट का वर्कआउट जरूरी
5-17 वर्ष के बच्चों के लिए कम से कम 60 मिनट एक्सरसाइज रोजाना जरूरी बताई गई है। सप्ताह के तीन दिन मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने वाली एक्टिविटीज को दें। इनमें दौड़ लगाना, कूदना जैसी एक्टिविटीज हो सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Exercise How much exercise should we do at age, know from WHO


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36HZdNY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment