DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Thursday, December 3, 2020

पेटा ने जॉन अब्राहम को पर्सन ऑफ द ईयर 2020 चुना, कहा- कोई पशु खतरे में है तो हमें भरोसा है वो बचाएंगे

पशु प्रेमी और किसी भी तरह के एनीमल अब्यूज की खिलाफत करने वाले जॉन अब्राहम को पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल (PETA) ने पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। PETA ने इस ऐलान के बाद बयान दिया। इसमें कहा- अगर दुनिया में कोई चिड़िया दर्द में है, कहीं क्रूरता के साथ पिल्लों को बेचा जा रहा है, या कोई पशु खतरे में है तो हम जॉन पर भरोसा कर सकते हैं कि वो उन्हें बचाने जाएंगे।

लगातार करते रहे हैं अपील
जॉन अब्राहम बाइक प्रेमी माने जाते हैं, लेकिन पशुओं का ध्यान उन्हें इससे ज्यादा रहता है। हाल ही में उन्होंने ई-रिटेलर्स को एक खत लिखा था। इसमें जिंदा पशुओं के व्यापार को रोकने की अपील की थी। उन्होंने सर्कस में पशुओं के इस्तेमाल और चिड़ियों को पिंजरे में रखे जाने के खिलाफ भी अभियान चलाया है।

पशुओं के प्रति ऐसी है जॉन की मानसिकता
दीपावली के मौके पर जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें वो 2 पपीज के साथ नजर आ रहे थे। उन्होंने फैंस को दिवाली की बधाइयां दी थीं। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में जॉन ने कहा था कि मैं लोगों को अपने ढंग से सही करने की कोशिश करता हूं। जब भी कोई बच्चा किसी डॉग को देखता है तो वो सोचता है कि ये काट लेगा, इस मानसिकता को बदलना होगा, क्योंकि डॉग से ज्यादा वफादार कोई नहीं। मैं शिकार के खिलाफ हूं और ये समझ नहीं पाता कि लोग पशुओं को क्यों पीटते हैं और पत्थर मारते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
john abraham named Person of the Year for 2020 by People for the Ethical Treatment of Animals aka PETA


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VwELJl
https://ift.tt/33IgyEy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment