DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Saturday, December 5, 2020

प्राइस टैग लगा टी-शर्ट पहन एयरपोर्ट पहुंची मानुषी छिल्‍लर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल; यूजर जमकर कर रहे ट्रोल

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मानुषी के इस वीडियो पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। मानुषी का यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। शुक्रवार को मानुषी ब्लू कलर की जींस और ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहन कर वहां पहुंची थीं। उनके हाथ में एक हैंडबैग था। उन्होंने वाइट कलर का मास्क भी लगाया हुआ था। लेकिन इस दौरान उनसे एक गलती हो गई। जिसकी वजह से उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल, मानुषी की गलती यह है कि, उन्होंने जो ब्लैक कलर का टी-शर्ट पहना हुआ था। वे उसका प्राइस टैग निकालना भूल गईं थीं। जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और उनका वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'टैग तो देख लो मैडम जी'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'टैग लगाकर कहां जा रही हो'।

फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं मानुषी
बता दें कि मानुषी छिल्लर फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में मानुषी के अपोजिट अक्षय कुमार नजर आएंगे। फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है और फिल्म में मानुषी संयोगिता की भूमिका अदा करते नजर आएंगी। फिल्म में संजय दत्त भी हैं। इसके अलावा मानुषी कथित तौर पर विक्की कौशल के साथ एक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आ सकती हैं। मानुषी ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। वे दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं में भी गिनी जाती हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए मानुषी को काफी संघर्ष करना पड़ा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Manushi Chhillar arrives at the airport wearing a T-shirt with a price tag, the video went viral on social media; User trolls fiercely


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lOK9SF
https://ift.tt/3geOltS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment