DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Friday, December 4, 2020

शाहीन बाग वाली दादी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट करने का मामला, DSGMC ने भेजा एक्ट्रेस को कानूनी नोटिस

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर डटे किसानों के खिलाफ सोशल मीडिया में लिखने के मामले में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (DSGMC) के एक सदस्य ने एक्ट्रेस कंगना रनोट को नोटिस भेजा है।

कमेटी के सदस्य जस्मैन सिंह नोनी की ओर से वकील हरप्रीत सिंह होरा द्वारा भेजे इस नोटिस में कहा गया है कि जब मुंबई में कंगना के ऑफिस के एक हिस्से को ढहाया गया तो उन्होंने अपने प्रशंसकों को एकजुट करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। उस समय उन्होंने कहा कि निगम की कार्रवाई उनके मौलिक अधिकारों पर हमला है। इसी तरह संविधान के तहत किसानों को भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है और वह किसानों का अपमान नहीं कर सकती हैं।


शाहीन बाग वाली दादी को लेकर भी किया था आपत्तिजनक ट्वीट
नोटिस में आगे कहा गया है, 'कंगना ने एक ट्वीट साझा कर आरोप लगाया कि 'शाहीन बाग की दादी' भी नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन से जुड़ गई हैं। अभिनेत्री ने अपने उसी ट्वीट में कहा कि 'टाइम' पत्रिका में जगह बना चुकी वही दादी '100 रुपये में उपलब्ध' हैं। हालांकि दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया था कि कंगना ने बिना नाम लिए मोहिंदर कौर को शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में शामिल हुईं बिलकिस बानो बताया था। हालांकि, जब उन्हें ट्रोल किया गया तो उन्होंने अपनी यह पोस्ट डिलीट कर दी थी। इसी ट्वीट को लेकर अब उन्हें नोटिस भेजा गया है।

कंगना द्वारा किया गया ट्वीट, जो अब डिलीट हो चुका है। वायरल फोटो में वृद्ध महिला एक झंडा हाथ में रखे दिख रही हैं। ये महिला भारतीय किसान यूनियन की ओर से आंदोलन में शामिल हुईं थीं।

ट्विटर से कार्रवाई करने को कहा
नोटिस में कहा गया, 'कई खबरों में दावा किया गया कि दोनों महिलाएं अलग-अलग हैं और अगर नहीं भी हैं तो उन्हें अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसी बुजुर्ग महिला को अपमानित करने का अधिकार नहीं है। यह साफ तौर पर नफरत फैलाने वाला ट्वीट है और जल्द से जल्द इस पर कदम उठाए जाने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंगना ने विवाद होने पर सोशल मीडिया से इस पोस्ट को हटा दिया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mG0wCu
https://ift.tt/3qm2VVf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment