DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Monday, August 3, 2020

एक्ट्रेस के वकील ने कहा- वे लापता नहीं हुई हैं, जांच में सहयोग कर रहीं, बिहार पुलिस ने उन्हें आज तक कोई नोटिस नहीं भेजा

सुशांत राजपूत सुसाइड केस में जारी जांच के बीच ऐसी खबरें आ रही थीं कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ दिनों से लापता हैं और बिहार पुलिस उन्हें लुकआउट नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। अब इसे लेकर एक्ट्रेस के वकील सतीश मानशिंदे का पक्ष सामने आया है। उन्होंने खबरों का खंडन किया है और कहा है कि पुलिस के बुलाने पर रिया पूरा सहयोग भी कर रही हैं।

ई-टाइम्स से बातचीत में मानशिंदे ने कहा, "बिहार पुलिस का यह तर्क सही नहीं है कि रिया चक्रवर्ती गायब हैं। मुंबई पुलिस द्वारा उनका बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब-जब और जैसे भी बुलाया, उन्होंने सहयोग किया है। आज तक बिहार पुलिस की ओर से उन्हें किसी तरह का नोटिस या समन नहीं मिला है और उन्हें (बिहार पुलिस को) इस केस की जांच करने अधिकार नहीं है। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है। उन्होंने केस मुंबई (पटना से) ट्रांसफर करने की मांग की है।"

मुंबई पुलिस ने भी कहा- रिया जांच में सहयोग दे रहीं

इधर मुंबई पुलिस ने भी रिया का साथ दिया है। उनका कहना है कि रिया कहीं गायब नहीं हुई हैं। वे इस मामले में शुरुआत से ही कोऑपरेट कर रही हैं। उन्हें जब-जब बुलाया गया, तब-तब उन्होंने पुलिस स्टेशन में हाजिरी दी है।

बिहार डीजीपी ने कहा था- रिया चूहे-बिल्ली का खेल बंद करें

शनिवार को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मीडिया को केस की डिटेल बताई थी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि रिया अगर खुद को दोषी नहीं मानती हैं तो उन्हें पुलिस के साथ चूहे-बिल्ली का खेल खेलना बंद कर देना चाहिए और सामने आकर अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराना चाहिए।

बिहार पुलिस ने कहा था- जरूरत पड़ी तो रिया को कस्टडी में लेंगे

रविवार को मुंबई पहुंचे पटना एसपी विनय तिवारी ने एक बातचीत में कहा था," हमें मुंबई पुलिस की ओर से केस से संबंधित डॉक्युमेंट्स नहीं मिले हैं। हम एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट, पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट और मुंबई पुलिस द्वारा लोगों से पूछताछ का रिकॉर्ड समेत सभी डॉक्युमेंट्स कलेक्ट करेंगे। हमारा रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने का कोई प्लान नहीं है। लेकिन जरूरत पड़ी तो उन्हें कस्टडी में लेंगे।"

तीन दिन पहले रिया का पहला रिएक्शन आया था

पटना में मामला दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन तीन दिन पहले सामने आया है। उन्होंने 31 जुलाई की शाम सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का वीडियो शेयर किया था। इसमें रोते हुए और हाथ जोड़कर उन्होंने कहा था, "मुझे भगवान और न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है। मुझे यकीन कि मुझे न्याय मिलेगा। भले ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मेरे बारे में बहुत सी भयानक बातें कही जा रही हैं, मैं फिर भी अपने वकील की सलाह के अनुसार कोई भी कमेंट करने से बचना चाहूंगी। क्योंकि मामला कोर्ट में है। सत्यमेव जयते। सत्य की जीत होगी।"

एफआईआर होने बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं रिया

25 जुलाई को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने पटना में खुदकुशी के लिए उकसाने और धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। इसके बाद 28 जुलाई को रिया ने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई। इसमें उन्होंने पटना में दर्ज मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। 29 जुलाई को पटना पुलिस रिया से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची। लेकिन, वहां न तो वे मिलीं और न ही उनका परिवार। अभी भी यह जानकारी पुलिस को नहीं मिली है कि वे और उनका परिवार कहां है?

रिया पर इन धाराओं के तहत केस दर्ज

सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज शिकायत में रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ धाराओं 341 और 342 (गलत तरीके से रोकना या बंधक बनाना), 380 (चोरी), 406 (भरोसा तोड़ना), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

मुंबई पुलिस पर रिया की मदद का आरोप

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह मुंबई पुलिस पर रिया की मदद का आरोप लगा चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक बातचीत में कहा था, "जो रिया कुछ दिन पहले तक सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं, अब वही पटना में मामला दर्ज होने के बाद जांच रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। यह बताता है कि मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है। हम मामले की जांच बिहार पुलिस से करवाना चाहते हैं। अगर रिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है तो उन्हें मामले की जांच सीबीआई से कराने की अर्जी देनी चाहिए थी।"

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया

31 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के खिलाफ पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया है। सुशांत के परिवार ने गर्लफ्रेंड रिया पर एक्टर के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया था। गुरुवार को ईडी ने बिहार पुलिस से इस मामले को लेकर एफआईआर और सुशांत के बैंक खातों की डिटेल ली थी। आरोप है कि ये अकाउंट्स रिया, उसके भाई शोविक और उसकी मां के हैं। जांच में इस तरह की बात भी सामने आई है कि सुशांत और रिया ने एक साथ तीन स्टार्ट अप में इन्वेस्टमेंट किया था।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

सुशांत सुसाइड केस:एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन, रोते हुए हाथ जोड़कर बोलीं- मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा, जीत सत्य की होगी

सुशांत के बैंक स्टेटमेंट से खुला राज:रिया चक्रवर्ती ने 5 बार पूजा-पाठ के नाम पर निकाले थे पैसे, परिवार का दावा- पैसे का इस्तेमाल सुशांत पर जादू-टोने के लिए किया गया

मुंबई पुलिस कमिश्नर का खुलासा:सुशांत गूगल पर दर्द रहित मौत के बारे में सर्च करते थे, 2019 में जनवरी से जून के बीच उनके खाते में 14.5 करोड़ रुपए क्रेडिट हुए थे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा था कि रिया अगर खुद को दोषी नहीं मानती हैं तो उन्हें पुलिस के साथ चूहे-बिल्ली का खेल खेलना बंद कर देना चाहिए और सामने आकर अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराना चाहिए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XmZZuJ
https://ift.tt/3a2Qmqd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment