DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Monday, August 3, 2020

मुंबई-पटना पुलिस के टकराव को देख सामने आए सुशांत के पिता केके सिंह: अपील करते हुए बोले- पटना पुलिस की मदद करें

बिहार बनाम महाराष्ट्र पुलिस बन चुके सुशांत सिंह राजपूत के केस में अब सुशांत के पिता केके सिंह सामने आए हैं। केके सिंह ने रविवार को मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वो कह रहे हैं कि मुंबई पुलिस 25 फरवरी को ही यह बता बता दी थी कि सुशांत की जान को खतरा है, लेकिन उन्होंने फिर भी कोई एक्शन नहीं लिया।

जिन लोगों का नाम शिकायत में लिया, उन पर भी एक्शन नहीं लिया'

वीडियो में केके सिंह ने कहा- मैंने 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को चेतावनी दी थी कि मेरे बेटे की जिंदगी को खतरा है। हालांकि, उन्होंने कुछ नहीं किया। मेरा बेटा 14 जून को गुजर गया। इसके बाद मैंने पुलिस से कहा कि जिन लोगों के नाम मैंने 25 फरवरी की शिकायत में बताए थे, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। लेकिन, 40 दिन बीत जाने के बाद भी उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया।

पटना पुलिस की मदद की जानी चाहिए

सिंह ने बताया कि जब इतने दिनों बाद भी मुंबई पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया, तब वो पटना पुलिस के पास गए। इसके बाद पटना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और अब दोषी फरार हैं। पटना पुलिस को मदद की जरूरत है। जिस एफआईआर के आधार पर पटना पुलिस अपनी जांच कर रही है, उसे हर तरह से सहयोग किया जाना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा का शुक्रिया अदा करता हूं, क्योंकि वो सच के साथ खड़े हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एफआईआर में रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30lifq7
https://ift.tt/33musg0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment