DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Tuesday, August 25, 2020

फैमिली वकील ने कंगना पर लगाया था अपना एजेंडा चलाने का आरोप, सुशांत की बहन श्वेता ने उन्हें वॉरियर बताया और कहा- आप हमारी ताकत हैं

सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए लगातार लड़ रहीं कंगना रनोट को अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सपोर्ट मिला है। श्वेता ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह कंगना पर बोले गए हमले को लेकर सफाई दे रहे हैं।

कैप्शन में श्वेता ने लिखा है, "मैं भाई के सभी योद्धाओं को सलाम करती हूं। आप सब हमारी ताकत हैं और हर तरह से असली हीरो हैं। फिलहाल हमारा लक्ष्य असली कॉज के लिए एकजुट होकर रहना होना चाहिए। एकता और समझदारी का आग्रह करती हूं।"

कंगना ने हौसला अफजाई के लिए कहा- शुक्रिया

कंगना रनोट ने हौसला अफजाई के लिए श्वेता का शुक्रिया अदा किया है। एक्ट्रेस ने श्वेता के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है, "शुक्रिया श्वेता दी। शुक्रिया आपके इतने अच्छे शब्दों के लिए। हमेशा की तरह संदिग्ध हरकत कर रहे हैं। मेरे खिलाफ सभी अफवाहों को विफल करने के लिए शुक्रिया।"

##

क्या था विकास सिंह का हमला

पिछले दिनों विकास सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनोट को लेकर कहा था, "वे सिर्फ अपना एजेंडा चला रही हैं और उन लोगों पर निशाना साध रही हैं, जिनके साथ उनके पर्सनल इश्यूज हैं। वे अपनी ही ट्रिप पर जा रही हैं। परिवार की ओर से दर्ज कराई एफआईआर का इन दावों से कोई लेना-देना नहीं है। सुशांत भेदभाव का शिकार हुए होंगे। लेकिन इस केस में यह जांच का प्राइमरी कोर्स नहीं हो सकता। इसका छोटा-मोटा योगदान हो सकता है। लेकिन मुख्य केस यह है कि रिया और उनकी गैंग ने कैसे सुशांत को एक्सप्लॉयट किया और उन्हें खत्म कर दिया?"

सिंह ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा था, "वे (कंगना) जो मुद्दा (नेपोटिज्म) उठा रही हैं, वह सही है। वे इंडस्ट्री की सामान्य समस्या के बारे में बात कर रही हैं। सुशांत भी इससे (नेपोटिज्म) जूझे होंगे। लेकिन कंगना न सुशांत की दोस्त हैं और न ही उनका प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वे सुशांत का कुछ भी नहीं कर रही हैं। जो कर रही हैं, वह सिर्फ अपने लिए रही हैं।" इसके बाद सोशल मीडिया पर कंगना रनोट को ट्रोल किया जाने लगा था। साथ ही उन्हें बायकॉट करने की मांग भी उठने लगी थी।

बाद में सफाई में सिंह ने क्या कहा

एक इंटरव्यू में विकास सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी और कहा, "मुझे या किसी को भी कंगना से कोई शिकायत नहीं है। कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव के बारे में स्पष्ट रूप से बात की है। सुशांत भी इसके विक्टिम रहे होंगे। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि सुशांत की मौत की वजह उस वक्त यह (भेदभाव) नहीं लग रही थी। लेकिन अगर इसे लेकर कोई डायरेक्ट लिंक निकलती है तो सीबीआई उसकी भी जांच करेगी।

कंगना रनोट की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

सुशांत के परिवार के निशाने पर कंगना:अभिनेता के फैमिली वकील ने कहा- 'कंगना न सुशांत की दोस्त और न ही प्रतिनिधि, वे सिर्फ अपना एजेंडा चला रहीं', एक्ट्रेस बोली- बिकाऊ मीडिया से सावधान

कंगना के निशाने पर अमिताभ:सुशांत केस और राम मंदिर भूमि पूजन पर अमिताभ की चुप्पी पर कंगना ने उठाया सवाल, कहा- यह माफिया का डर है

कंगना का बड़ा हमला:दीपिका को बताया डिप्रेशन का धंधा करने वाली, बोलीं- यह कैसा डिप्रेशन, जिसमें वो सजसंवर रहीं, शादी भी कर रहीं? आमिर-अनुष्का पर भी निशाना



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
श्वेता सिंह कीर्ति के समर्थन के बाद कंगना रनोट ने उनका शुक्रिया अदा किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31sGfbv
https://ift.tt/2ExOFW1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment