DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Tuesday, August 25, 2020

सामने आई सुशांत की मौत के दिन उनके घर जाने वाली मिस्ट्री गर्ल, बोली-फेक न्यूज फैलाना बंद करें लोग

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दिन उनके घर जाने वाली मिस्ट्री गर्ल का राज खुल गया है। 14 जून के एक वीडियो में ब्लू और व्हाइट रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की सुशांत सिंह राजपूत के घर में घुसती हुई नजर आई थी। अब यह खुलासा हुआ है कि यह लड़की रिया चक्रवर्ती की फ्रेंड शिबानी दांडेकर हैं। शिबानी ने सामने आकर सच बताया है। शिबानी और अभिनेता फरहान अख्तर के बीच भी रिश्ते की बात सामने आती रही हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, 'ये मैं नहीं हूं और ये सिमोन भी नहीं है। शक करने से पहले कृपया फैक्ट चैक कर लें। ये सुशांत सिंह राजपूत की पीआर पर्सन और असिस्टेंट राधिका निहलानी हैं। फेक न्यूज को फैलाना बंद करें। बहुत हो गया। मेरी खामोशी आपको इस बात की इजाजत नहीं देती है कि आप झूठ और घृणा ना फैलाएं।'

एक वीडियो के आधार पर उठाया जा रहा था सवाल

रिपब्लिक टीवी द्वारा जारी एक वीडियो में ब्लू और व्हाइट रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की भी सुशांत के बिल्डिंग कम्पाउंड में दौड़ती नजर आती है। वह जाकर इस ब्लैक ड्रेस वाले शख्स से मिलती है और कुछ बात करती है। इसके बाद ब्लैक ड्रेस वाले व्यक्ति के हाथ से बैग गायब नजर आता है। खास बात यह है कि जिस समय यह सब हो रहा होता है, तब मुंबई पुलिस भी वहीं मौजूद रहती है।

सुशांत के पिता के वकील ने भी उठाया था सवाल

वीडियो देखने के बाद सुशांत की फैमिली वकील विकास सिंह ने महिला की पहचान को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था, "अगर कोई आदमी घर से कुछ लेकर जा रहा है तो यह संदिग्ध है। अगर वह किसी लड़की से बात करता है, जो बाद में गायब हो जाती है। यह बहुत ही संदिग्ध है। उस लड़की की पहचान की जानी चाहिए।" विकास सिंह ने इसे लेकर मुंबई पुलिस को भी घेरा था। उनका कहना था कि मुंबई पुलिस की मौजूदगी में कैसे एक अनजान शख्स और महिला क्राइम सीन में आ-जा सकती है। उन्होंने संदेह जताया कि कहीं यह सब सबूत मिटाने के लिए तो नहीं किया गया?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिबानी अभिनेता फरहान अख्तर की अच्छी दोस्त हैं और उन्होंने ट्विटर पर अपनी सफाई दी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31nPiu2
https://ift.tt/3aUnDEr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment