DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Monday, August 3, 2020

जलेबी के सेट पर रिया ने किया था काजोल त्यागी के साथ बुरा बर्ताव, बोलीं- 'रिया के रिलेशन में आते ही नंबर बदलकर दोस्तों से अलग हो गए थे सुशांत'

सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच उनके साथ जलेबी फिल्म में कुछ दिनों के लिए काम कर चुकीं एक्ट्रेस काजोल त्यागी ने रिया के बर्ताव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। काजोल के कुछ दोस्त सुशांत के करीबी रह चुके हैं मगर उनका कहना है कि रिया से रिलेशनशिप में आने के बाद ही एक्टर सबसे अलग हो गए थे।

रिया चक्रवर्ती साल 2018 में आई फिल्म जलेबी में नजर आई थीं जिसमें काजोल भी शादीशुदा सरदारनी के किरदार में थीं। रिया ने 8 से 9 दिनों के लिए शूटिंग भी की थी मगर बाद में उन्होंने ये प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इस फिल्म में उन्होंने रिया के साथ काम किया था जहां उन्हें एक्ट्रेस का बर्ताव काफी बुरा लगा। इस बारे में पिंकविला से बातचीत में काजोल ने बताया कि रिया सेट पर काफी नेगेटिव बिहेव करती थीं। कई बार उन्होंने रिया से हाय- हैलो किया मगर वो उन्हें इग्नोर करती थीं और विरोधियों की तरह बर्ताव करती थीं।

रिया को थी सुशांत के दोस्तों से आपत्ति

काजोल सुशांत को नहीं जानती मगर उनके करीबी दोस्त कृशन बरैटो और सनाया एक्टर के करीबी दोस्त थे। वो सभी कई बार आपस में पार्टी और हैंगआउट किया करते थे मगर रिया के आते ही सुशांत से सबने कॉन्टेक्ट खत्म कर लिया था। इस बारे में काजोल ने बताया, 'जब मैं पंच आउट वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मुंबई गई हुई थी तो सभी साथ में हैंगआउट किया करते थे मगर जब मैं वापस आई तो उनकी बात पूरी तरह बंद हो चुकी थी। जब मैंने इस बारे में पूछा तो पता चला कि सुशांत ने अपना नंबर बदल लिया है और सबसे अलग हो गया है। जब मैंने सनाया और कृशन से पूछा कि बात बंद क्यों हुई तो उन्होंने बताया कि वो किसी को डेट कर रहा है और उस लड़की को पसंद नहीं है। तो जब से रिया उसकी जिंदगी में आई उनसे कॉन्टेक्ट पूरी तरह खत्म हो चुका था'।

सहानुभूति हासिल करने के लिए रिया ने शेयर किया वीडियो: काजोल

सुशांत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती पर उनके पैसे उड़ाने और उनके घर में जादू टोना करने के संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं। अब रिया ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमे रिया ने रोते हुए हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई है। एक्ट्रेस के वीडियो को काजोल ने महज सहानुभूति हासिल करने का स्टंट बताया है। उन्होंने कहा, 'मैं उनपर आरोप नहीं लगाना चाहती मगर वो वीडियो बहुत नकली है। आप लंबे समय बाद अपने प्यार के लिए सामने आ रहे हो और सुसाइड की वजह पर बात करने की बजाय आप लोगों से सहानुभूति मांग रहे हो। इसलिए मुझे लगता है कि मैंने उसे पहले ही सही जज कर लिया था'।

काजोल को पहले फिल्म जलेबी में रिया के साथ सरदारनी बनने का किरदार मिला था। कुछ दिनों की शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म की रीशूटिंग की जानी थी मगर बाद में एक्ट्रेस अपने दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गई थीं। काजोल की मानें तो रिया का बर्ताव शूटिंग के दौरान भी काफी नेगेटिव था। दूसरी तरफ खबरें हैं कि रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को अपने परिवार के साथ बिना किसी को जानकारी दिए घर से चली गई हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ होनी बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
actress Kajol Tyagi revealed- Sushant was separated from friends as soon as rhea got into relationship, she also treated the actress badly on the sets of Jalebi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30mn6qT
https://ift.tt/2PjIlU7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment