बिग बॉस का 14 वां सीजन 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 2006 से शुरू हुए ‘बिग बॉस’ के अभी तक 13 सीजन हो चुके हैं। बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बने थे। वह इस सीजन में भी बतौर गेस्ट नजर आएंगे।
शो जीतने के बाद सिद्धार्थ दर्शन रावल के म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' में शहनाज गिल के साथ नजर आए थे। इसके बाद इसी म्यूजिक वीडियो के दूसरे गाने 'दिल को करार आया' में उनके अपोजिट नेहा शर्मा दिखी थीं। सिद्धार्थ से पहले बिग बॉस जीत चुके सेलेब्स क्या कर रहे हैं। आइए जानते हैं।
1) बिग बॉस सीजन-12
विनर: दीपिका कक्कड़
बिग बॉस जीतने के बाद दीपिका टेलीविजन सीरियल 'कहां तुम कहां हम' में दिखीं जो कि 17 जून 2019 से 14 मार्च 2020 तक प्रसारित हुआ। इसके बाद वह किसी फिल्म या शो में नहीं दिखीं लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। साथ ही वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं।
2) सीजन: बिग बॉस 11
विनर: शिल्पा शिंदे
बिग बॉस जीतने के बाद शिल्पा किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं लेकिन 2020 में उन्होंने कॉमेडी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान से कमबैक की कोशिश की जो कि नाकाम रही। उन्होंने मेकर्स पर कई आरोप लगाकर शो छोड़ दिया।
3) सीजन: बिग बॉस 10
विनर: मनवीर गुज्जर
मनवीर पहले ऐसी विनर हैं जो सेलेब नहीं थे। एक कॉमनर के नाते उन्होंने शो में एंट्री की और इसे जीता। हालांकि शो जीतने के बाद मनवीर अपने फैमिली बिजनेस को ही संभाल रहे हैं।
4) सीजन: बिग बॉस 9
विनर: प्रिंस नरूला
प्रिंस ने शो जीता और उसके कुछ साल बाद को-कंटेस्टेंट युविका चौधरी से शादी कर ली। इसके बाद दोनों टीवी शो लाल इश्क में नजर आए। साथ ही डांस रियलटी शो नच बलिए 9 के विजेता भी बने। प्रिंस पिछले कुछ सीजन से एमटीवी रोडीज का हिस्सा हैं और नागिन 3 में भी नजर आए थे।
5) सीजन: बिग बॉस 8
विनर: गौतम गुलाटी
शो जीतने के बाद गौतम इमरान हाशमी की फिल्म 'अजहर' में रवि शास्त्री का रोल करते दिखे थे। अब वह सलमान खान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिखेंगे जो कि अगले साल दिखेंगे।
6) सीजन: बिग बॉस 7
विनर: गौहर खान
गौहर बिग बॉस 14 में भी बतौर गेस्ट नजर आएंगी। शो जीतने के बाद उन्हें क्या कूल हैं हम 3 में डांस नंबर करते देखा गया था। इसके अलावा वह विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' और आलिया भट्ट-वरुण धवन स्टारर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में भी दिखी थीं। गौहर को अंतिम बार वेब शो 'द ऑफिस' में भी देखा गया था।
7) सीजन: बिग बॉस 6
विनर: उर्वशी ढोलकिया
बिग बॉस 6 जीतने के बाद उर्वशी टेलीविजन जगत में सक्रिय रहीं। उन्होंने 'बड़ी दूर से आए हैं', 'चंद्रकांता-एक मायावी प्रेम गाथा' में अहम किरदार निभाया। उन्होंने अंतिम बार 'नच बलिए 9' में एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ पार्टिसिपेट करते देखा गया था।
8) जूही परमार
सीजन: बिग बॉस 5
जूही शो जीतने के बाद पिछले साल तंत्र से टीवी पर कमबैक करती नजर आई थीं। अब वह जल्द ही टीवी शो हमारी वाली गुड न्यूज में दिखेंगी।
9) सीजन: बिग बॉस 4
विनर: श्वेता तिवारी
बिग बॉस जीतने के बाद भी श्वेता कई टीवी शो और वेब सीरीज में नजर आईं। उन्हें परवरिश, सजन रे झूठ मत बोलो, कुछ खट्टी कुछ मीठी और बेगुसराय जैसे टीवी शो में देखा गया। 2019 में उन्होंने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा और हम तुम और देम में नजर आईं। इन दिनों वह टीवी शो मेरे डैड की दुल्हन में दिखाई दे रही हैं।
10) सीजन: बिग बॉस 3
विनर: विंदु दारा सिंह
विंदु को 'हाउसफुल 2' और 'सन ऑफ़ सरदार' जैसी फिल्मों में देखा गया। पिछले साल वह 'नच बलिए 9' से टीवी पर कमबैक करते नजर आए थे।
11) सीजन: बिग बॉस 2
विनर: आशुतोष कौशिक
आशुतोष को लाल रंग, जिला गाजियाबाद और किस्मत पैसा दिल्ली जैसी फिल्मों में देखा गया। कुछ महीनों पहले लॉकडाउन में शादी करने की वजह से वह सुर्खियों में आए थे। शादी में होने वाले खर्च को बचाकर आशुतोष ने कोरोना के बनाए गए पीएम केयर फंड में दान कर दिया था।
12) बिग बॉस सीजन: 1
विनर : राहुल रॉय
बॉलीवुड फिल्म 'आशिकी' से पॉपुलर हुए और 'बिग बॉस' के पहले विनर बने राहुल रॉय लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, कुछ वक्त पहले सी-ग्रेड फिल्म 'Her Story' में उन्हें देखा गया था। राहुल ने इससे पहले कई बॉलीवुड मूवीज में काम किया है।
इनमें सपने साजन के, पहला नशा, गुमराह, भूकंप, हंसते खेलते, नसीब, अचानक फिर कभी, नॉटी ब्वॉय, और क्राइम पार्टनर जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्हें 2011 में आई फिल्म ऐलान में देखा गया था जो कि फ्लॉप रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GhAg1a
https://ift.tt/36uNp1F
via IFTTT
No comments:
Post a Comment