DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Friday, December 4, 2020

सोने से 1 घंटा पहले केला, शहद, कीवी खाएं या गर्म दूध पिएं, 15 मिनट में नींद आएगी; नींद न आए तो ये 6 चीजें खाएं

सुकून भरी नींद बेहतर सेहत के लिए जरूरी है। ये बीमारियों से भी बचाती है और दिमाग को हेल्दी रखती है। कई रिसर्च में साबित हो चुका है कि बेहतर नींद के लिए एक हफ्ते तक खाने-पीने के ये छोटे प्रयोग करने से नींद में तत्काल रूप से सुधार दिखता है। सोने से पहले इनमें से एक या दो चीजें खाना-पीना शुरू कर सकते हैं। नींद में सुधार दिखते ही इन्हें अपने लाइफस्टाइल में शामिल करें...

केले और शहद
आयुर्वेद के मुताबिक, रात में केले से बचना चाहिए। शोधकर्ताओं का कहना है, सोने से एक घंटे पहले केले खाने से अच्छी नींद आती है। कारण, केले में मौजूद ट्रिप्टोफैन है। छोटी चाय की चम्मच जितने शहद का सेवन ऑरेक्सीन रिसेप्टर को शांत कर देता है। यह रिसेप्टर दिमाग को जगाए रखता है।

  • कब और कितना : शहद सोने से तुरंत पहले और एक केला घंटाभर पहले खाएं।

गुनगुना दूध
दूध नींद के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड होता है। यह सेरोटोनिन में बदल जाता है। और फिर यह सेरोटोनिन मेलाटोनिन हॉर्मोन बढ़ा देता है। अच्छी नींद से कैलोरीज ज्यादा खर्च होती हैं। रात को नींद खुलती भी है, तो पेट भरा महसूस होने से दोबारा नींद भी जल्दी लग जाती है।

  • कब और कितना : गुनगुना दूध आधा घंटा पहले पिएं। इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं।

बादाम/अखरोट
अच्छी नींद के पीछे मेलाटोनिन हॉर्मोन सबसे जरूरी है। मस्तिष्क में पीनियल ग्रंथि से निकलने वाला यह हॉर्मोन सोने-जागने के चक्र को कंट्रोल रखता है। बादाम मेलाटोनिन के अच्छे स्रोत हैं। अखरोट से भी नींद बेहतर होती है। हथेली भर बादाम हमारी दिनभर की फॉस्फोरस की जरूरत की 18% पूर्ति कर देता है।

  • कब और कितना : सोने से आधा घंटा पहले एक हथेली रोस्टेड बादाम या इतनी ही मात्रा में अखरोट खाएं।

कीवी फल
यह सबसे गुणकारी फलों में से एक है। चार हफ्तों तक 24 वयस्कों को सोने से एक घंटे पहले कीवी दिया गया। इससे बिस्तर पर गहरी नींद लगने वाले समय में 42% तक की कमी आ गई। सोने का समय भी 13% बढ़ गया। इसमें सेरोटोनिन रसायन पाया जाता है। यह स्लीप साइकल को कंट्रोल करता है।

  • कब और कितना : सोने से एक घंटे पहले छोटे आकार के दो कीवी खा सकते हैं। इससे अच्छी नींद आएगी।

चेरी का जूस

चेरी में अच्छी नींद के लिए चार जरूरी चीजें- ट्रिप्टोफैन, सेरोटोनिन, मेलाटॉनिन और पोटैशियम मौजूद हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, चेरी भारी कसरत और शारीरिक थकान को भी कम करती हैं। मीठी चैरी से अलग टार्ट चैरीज़ को स्नैक और जूस के रूप में भी ले सकते हैं। यह विटामिन सी से भरपूर होती हैं।

  • कब और कितना : टार्ट चैरी का जूस या स्नैक सोने से एक घंटा पहले लें। मीठी चैरी भी ले सकते हैं।

हर्बल चाय
कैमोमाइल और कृष्णकमल (पैशन फ्लावर) फूलों की चाय नींद के लिए असरदार है। कैमोमाइल में अपीजेनिन एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह नींद के लिए अच्छा होता है। एक अध्ययन में सामने आया है कि 28 दिन तक रोज दिन में दो बार कैमोमाइल की चाय पीने पर लोगों को 15 मिनट जल्दी नींद आई।

  • कब और कितनी: सोने से 30 मिनट पहले कैमो-माइल या कृष्णकमल से बनी एक कप चाय पिएं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Food for Good Sleep? Here's What You Should Eat From Banana And Honey To Cherry


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JrrnE8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment