DecoreInHome News

here, you will get all the latest updates in Bollywood in Hindi and their interesting facts, new release movie, tv-show, web series, decorative arts and much more.

Friday, December 4, 2020

KBC की शूटिंग खत्म कर प्रभास-दीपिका की फिल्म में एंट्री लेंगे अमिताभ बच्चन

डायरेक्टर नाग आश्विन की अपकमिंग फिल्म में तेलुगु सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। तकरीबन 100 करोड़ बजट वाली इस एक्शन फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस मेगा बजट फिल्म पर काम शुरू करने से पहले अमिताभ अपने पॉपुलर क्विज बेस्ड टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-12' (KBC-12) की शूटिंग खत्म कर लेंगे।

एक दिन में दो एपिसोड की शूटिंग खत्म करते हैं अमिताभ
टीवी शो से जुड़े सूत्र ने बताया, कोरोनावायरस महामारी की वजह से इस साल KBC देरी से शुरू हुआ। नए शेड्यूल के मुताबिक ये शो अगले साल की शुरूआत में खत्म हो जाएगा। इस शो के लिए होस्ट अमिताभ महीने में तकरीबन 20 दिन शूट करते हैं। एक दिन में वे दो एपिसोड की शूटिंग खत्म करते हैं। कई बार वे लगातार एक हफ्ते शूट करते हैं और फिर शो से एक हफ्ते का ब्रेक लेते हैं। उनके शेड्यूल के मुताबिक वे दिसंबर अंत तक अगले महीने दिखाए जाने वाले एपिसोड की शूटिंग भी खत्म कर लेंगे। शो के मेकर्स तकरीबन 20 से 25 बैंक एपिसोड रखते हैं। ऐसे में उनकी कोशिश है की अमिताभ अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले KBC-12 की शूटिंग खत्म कर लें।

नाग आश्विन की इस फिल्म में अमिताभ का फुल-लेंथ किरदार होगा
सूत्र ने आगे बताया कि KBC-12 का फाइनल एपिसोड जनवरी 2021 में ही शूट होगा। मेकर्स की इस प्लानिंग के लिए अमिताभ की टीम ने भी हामी भर दी है। बता दें कि, नाग आश्विन की इस फिल्म में अमिताभ का फुल-लेंथ किरदार होगा।

फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपए चार्ज करने वाले हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन नाग आश्विन की इस फिल्म के लिए तगड़ी फीस ले रहे हैं। वे इस फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपए चार्ज करने वाले हैं। हालांकि इस बात का अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन ये खबर काफी सुर्खियों में छाई हुई है।

अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'झुंड' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। 'ब्रह्मास्त्र 'में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म 'झुंड' में उनके साथ 'सैराट' फेम रिंकू राजगुरु और आकाश थोरट नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan will start shooting for Prabhas-Deepika's film only after finishing shooting for KBC-12


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L8sCZe
https://ift.tt/2L93L7B
via IFTTT

No comments:

Post a Comment