चीन का अंतरिक्षयान चांग ई-5 मंगलवार को चंद्रमा की सतह पर उतर गया। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, अंतरिक्षयान चंद्रमा की सतह पर उतरा है। इस मिशन को चीन के सबसे शक्तिशाली रॉकेट लांग मार्च-5 के जरिए 24 नवंबर को लॉन्च किया गया था। मिशन के जरिए चीन चंद्रमा की सतह से मिट्टी के नमूनों को धरती पर लाएगा। करीब 4 दशक बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई देश चंद्रमा के सतह की खुदाई करके वहां से चट्टान और मिट्टी पृथ्वी पर लाने जा रहा है।
ऐसे निकालेगा चट्टान
चंद्रमा की कक्षा में पंहुचने के बाद चांग-ई-5 ने अपने लैंडर को उसकी सतह पर भेजा। जो सुरक्षित रूप से पूर्व निर्धारित जगह पर उतर गया, जबकि उसका ऑर्बिटर चंद्रमा का चक्कर लगा रहा है। लैंडर चांद की जमीन में खुदाई कर मिट्टी और चट्टान निकालेगा। फिर से इस नमूने का लेकर असेंडर के पास जाएगा। असेंडर नमूने लेकर चंद्रमा की सतह से उड़ेगा और अंतरिक्ष में चक्कर काट रहे अपने मुख्य यान से जुड़ जाएगा।

चीन का मिशन चुनौतीभरा क्यों है?
अमेरिका और सोवियत संघ के मिशन में अंतरिक्ष यात्री भेजे गए थे लेकिन चीन का मिशन कई तरह से चुनौती भरा है। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के डिप्टी डायरेक्टर पे झॉयू कहते हैं, हमारा मिशन थोड़ा कॉम्प्लीकेटेड है क्योंकि इसमें कोई इंसान शामिल नहीं है। यह पूरी तरह से तकनीक पर आधारित है। हमारा स्पेसक्राफ्ट रोबोटिक है जो अंतरिक्ष से नमूने लाएगा।
पे कहते हैं, यह मिशन चीन में विज्ञान और तकनीक के विकास को आगे बढ़ाएगा। यह देश में स्पेस से जुड़ी नई चीजों को सामने लाने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें
- ISRO 2021 के आखिर में पहला क्रू लेस गगनयान लॉन्च करेगा, कोरोना की वजह से एक साल देरी
- केट रूबिंस को दिया जाता है अंतरिक्ष में पहली बार डीएनए सीक्वेंसिंग का श्रेय
- 2020 में ISRO का पहला मिशन:‘EOS-01’ सैटेलाइट 7 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, अंतरिक्ष से LAC पर रखेगा नजर
- दिवाली से पहले ISRO का रॉकेट:इस साल ISRO से पहली लॉन्चिंग कामयाब रही, रडार इमेजिंग उपग्रह समेत 10 सैटेलाइट एकसाथ भेजे
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lveuFV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment