रोमानिया के एक मोची ने सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए खास तरह के जूते बनाए हैं। जूतों का नम्बर 75 रखा है जो काफी लम्बे हैं। इसे तैयार करने वाले ग्रिगोर लूप का कहना है, यह यूरोपियन साइज 75 के मुताबिक तैयार किया गया है। महामारी के दौर में यह लोगों को डिस्टेंसिंग बरकरार रखने में मदद करेगा।
ऐसे तैयार हुआ अनोखा जूता
ग्रिगोर कहते हैं, महामारी की शुरुआत के दौरान मैंने देखा लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे। वो एक-दूसरे से सटकर खड़े होते थे। इसलिए ऐसे जूते बनाए जो दो लोगों के बीच डिस्टेंसिंग को बरकरार रखे। यह जूता पहनने के बाद लोगों दो मीटर की दूर बनाते हुए बातचीत करना मजबूरी बन गई।

एक जोड़े जूते की कीमत 13,450 रुपए
ग्रिगोर कहते हैं, एक जोड़े इस जूते की कीमत 13,450 रुपए रखी गई है। मई से अब तक इस जूते को दुनियाभर में बेचा जा चुका है। रोमानिया में इस जूते की काफी चर्चा हो रही है।

बड़े पैर वालों से भी ऑर्डर मिल रहे
ग्रिगोर कहते हैं, मुझे बेल्जियम के डांस ग्रुप, अमेरिका के रॉक बैंड के अलावा उन लोगों के ऑर्डर मिलते हैं जिनके पैर काफी बड़े हैं। आम जूतों के मुकाबले ये लम्बे हैं, इसमें फर-लाइन का प्रयोग किया गया है और सोल मोटे हैं।

40 साल से बना रहे हैं जूते
ग्रिगोर पिछले 40 साल से जूते बना रहे हैं। उनका कहना है, महामारी को शुरुआत में लोगों ने समझा नहीं लेकिन बाद में मास्क अनिवार्य होने के बाद मामले कंट्रोल में आए। रोमानिया में अब तक कोरोना के 492,211 मामले सामने आ चुके हैं और 11,876 मौतें हो चुकी हैं। रोमानिया में पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनना अनिवार्य है। यहां कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है।

ये भी पढ़ें
- कार्ड बोर्ड बॉक्स से बनाएं पेट हाउस और शू- रैक जैसी रोजमर्रा के काम में आने वाली ये 5 चीजें
- शादी में मनोरंजन बढ़ाने के लिए खेलें शूगेम, क्विज और फोटो पजल जैसे गेम
- अब स्पीकर, हेड फोन और जूतों जैसे कम कीमत वाले प्रोडक्ट की खरीदी के लिए भी ग्राहक ले रहे हैं ईएमआई का सहारा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33LRTyL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment